वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह बने दूरसंचार विभाग की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य

ग्वालियर। मप्र के वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह को केंद्रीय दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। सलाहकार समिति का सदस्य नामित किए जाने पर सिंह ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। भारत सरकार की राजभाषा नीति के सुचारू रूप से कार्यान्वन के बारे में सलाह देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में हिंदी सलाहकार समितियों की व्यवस्था की गई है। इन समितियां के अध्यक्ष संबंधित विभाग के मंत्री होते हैं। केंद्रीय दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का गठन किया गया है जिसमें दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में गैर सरकारी सदस्य के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह को नामित किया गया है। गौरतलब है कि उमेश सिंह बीते 30 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके अलावा सिंह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय रहकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। साथ ही ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन जीडीसीए के पदाधिकारी हैं और ग्वालियर में विभिन्न क्रिकेट मैच और उनके आयोजनों के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Next Post

102 एसआई और एएसआई के तबादले

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने आज देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में 102 उप निरीक्षकों (एसआई) और सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like