आटो चालक को मारा चाकू, मामला दर्ज

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत पचमठा मंदिर सिंगरहा मोहल्ला में सब्जी लेकर घर लौट रहे पुट्टी-पेंट कारीगर शेख फिरोज (37) से पिन्टू सुल्तानी और अंजार नामक बदमाशों ने शराब के लिए 1000 मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया ।जान बचाने भागे फिरोज को बचाने जब आटो चालक शफीक सामने आया तो पिन्टू सुल्तानी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए लखन खत्री की भी आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गढ़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

विद्युत पोल क्षतिग्रस्त,बदलने की मांग

Tue Jul 28 , 2026
सिंगरौली। बैढ़न जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिनगी टोला निवासी रामदास बैगा पिता शिवप्रसाद बैगा ने कलेक्टर के जनसुनवाई में बताया कि घर के सामने बिजली का पोल पिछले कई दिनों से टूट कर घर के सामने झुका हुआ है, किसी भी दिन घर पर गिर सकता है। बिजली पोल […]

You May Like