MP में राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा: कौन सा मंत्री कहां करेगा अगवानी? देखें पूरी सूची

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रस्तावित दौरे के दौरान उनकी आगवानी और विदाई के लिए राज्य शासन ने मंत्रियों को मिनिस्टर इन वेटिंग के रूप में नामित किया है। अलग-अलग जिलों में राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के समय संबंधित मंत्रियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

राष्ट्रपति के 18 जून को इंदौर आगमन के समय जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट उनकी आगवानी करेंगे। वहीं 19 जून को इंदौर से विदाई के समय नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जिम्मेदारी संभालेंगे।

बैतूल में 18 जून को अगवानी और विदाई की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को सौंपी गई है। खंडवा में 18 और 19 जून को राष्ट्रपति के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी मौजूद रहेंगे।

जबलपुर में 20 और 21 जून को राष्ट्रपति की आगवानी एवं विदाई का दायित्व उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को दिया गया है। श्योपुर में 21 और 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा ग्वालियर में 21 और 22 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Post

शासन द्वारा घोषित अवकाश की अवहेलना, महाराणा प्रताप जयंती पर खुला अंजुमन स्कूल

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर। मालवीय चौक स्थित अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने मप्र शासन द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर घोषित अवकाश की अवहेलना करते हुए स्कूल खोल लिया। हालांकि बाद में इसका विरोध शुरू हुआ तो स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में अभिभावकों को मैसेज भेजकर अवकाश घोषित कर दिया। जानकारी के […]

You May Like