दावेदारों को समझाई युवक कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया

खरगोन। मप्र युवक कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई है। 27 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है, लेकिन इसमें आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रशिक्षण सह- बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव झोनल प्रभारी पुनीत कुमार ने नामांकन की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रहेगी, जो कि आईवायसी एप के माध्यम से संपन्न होगी। चुनाव में वही युवा भाग ले सकेंगे, जिन्होंने सदस्यता ली हो और आयु मापदंडों को पूरा करते हों। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने आईवायसी ऐप के तकनीकी पहलुओं को भी समझाया ताकि युवा सही ढंग से भागीदारी कर सकें।

Next Post

चुरहट पुलिस ने ग्राम चंदौनिया में लगाई जन चौपाल 

Thu May 1 , 2025
सीधी।चुरहट पुलिस द्वारा ग्राम चंदैनिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है। जन चौपाल मे एसडीओपी चुरहट, थाना प्रभारी चुरहट मय स्टाफ एवं ग्राम सरपंच, उप सरपंच, ग्राम सचिव, गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीणजन उपस्थित […]

You May Like