
सीधी।चुरहट पुलिस द्वारा ग्राम चंदैनिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
जन चौपाल का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है। जन चौपाल मे एसडीओपी चुरहट, थाना प्रभारी चुरहट मय स्टाफ एवं ग्राम सरपंच, उप सरपंच, ग्राम सचिव, गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी ने जन चौपाल मे आये नागरिकों को साइबर अपराध के बारे में बताया कि किस प्रकार हमारे भौतिक जीवन के साथ एक अदृश्य साइबर जगत भी समानान्तर रूप से चल रहा है इसलिए हमें आधुनिक तकनीक तथा मोबाइल एवं इंटरनेट का बड़ी सावधानी पूर्वक उपयोग करना है। साथ ही डिजिटल अरेस्ट व अन्य अपराधों से बचने हेतु जानकारी दिए कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं होता, यदि आपके साथ कभी ऐसी स्थिति बनती है तो तुरंत नजदीकी थाने मे संपर्क कर पुलिस को अवगत कराएं। अपनी निजी जानकारियां जैसे बैंक खाता संबंधित गोपनीय जानकारी एवं ओटीपी किसी को न बतायें। सावधान रहें सुरक्षित रहें।
उधर,
उप निरीक्षक आशा सिलावट ने अपने वक्तव्य मे महिला एवं बालक/बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं अपराधों के रोकथाम हेतु अपनाये जाने वाले तरीकों ओर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं अन्य आवश्यक जानकारियां दी।
