नाबालिग छात्र से पुलिसकर्मी की मारपीट, CCTV फुटेज सामने आने से मचा हड़कंप

टीकमगढ़। शहर में एक नाबालिग छात्र के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक शत्रुधन दांगी ने देर रात करीब 3 बजे छात्र के साथ मारपीट की।

पीड़ित नाबालिग का कहना है कि संबंधित पुलिसकर्मी उस समय शराब के नशे में था और उसने बिना किसी कारण उसके साथ अभद्रता एवं मारपीट की। घटना के वीडियो फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि मामले की जांच और पुलिस विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Next Post

अस्पताल के वार्डों में खराब पड़े पंखे, बेड की कमी और उमस से मरीजों व परिजनों की बढ़ी परेशानी

Sun Jun 7 , 2026
छतरपुर। जिले के सरकारी अस्पताल में गर्मी के मौसम के बीच मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कुछ वार्डों में लगे पंखे पिछले करीब एक माह से खराब पड़े हैं, जिससे भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। […]

You May Like