
भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और धार्मिक आस्था का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम और माता सीता भारत और नेपाल की साझा सभ्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने 2018 में अपनी जनकपुर यात्रा को याद करते हुए कहा कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत के साथ रिश्तों को खास बताया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह मजबूत और समुद्र की तरह विशाल हैं। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के लिए 15 हजार करोड़ भारतीय रुपए की मदद का ऐलान भी किया। इसके अलावा दोनों प्रधानमंत्रियों ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और नेपाल के दार्चुला को जोड़ने वाले छारछुम अंतरराष्ट्रीय मैत्री मोटर पुल का वर्चुअल उद्घाटन किया।
इस पुल के शुरू होने से दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को करीब 200 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।