
भोपाल। गाड़ियों में तोड़फोड़ और रंगदारी करने वाले चार आरोपियों को गौतम नगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए पुलिस ने अपराध न करने का नारे भी लगवाए. कोर्ट में चारों आरोपियों को पेश करते हुए, रिमांड पर लिया गया.
गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक रविवार फरियादी चन्दन इन्दौरिया (43) ने रिपोर्ट लिखवाई. फरियादी ने बताया कि उस रात को लगभग एक बजे फरियादी के घर के सामने खडी कई गाडियों के कांच तोड दिये गये.
घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों अंकित यादव, आर्यन पंथी, अर्जुन सिंह सोधिया और चीनू उर्फ कुनाल कुरील निवासीटीला जमालपुरा को गिरफ्तार किया. आरोपी चीनू के खिलाफ 3 अपराधिक प्रकरण पहले से ही दर्ज है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया.
