
रीवा, रीवा में खनिज माफियाओं का आतंक लगातार जारी है. हालात यह है कि इनके ऊपर ना पुलिस नकेल कस पा रही और न हीं खनिज विभाग जिससे इनके हौसले बुलंद है. रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम भोलगढ में अवैध उत्खनन लोड कर आ रहे तेज रफ्तार हाईवे ने कपूरी रोड के पास 13 वर्षीय छात्रा को जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के दौरान छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए रीवा से जबलपुर रेफर कर दिया गया.
घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन घटना क्रम का वीडियो अब सामने आया है. वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवा वाहन पर जमकर की तोडफ़ोड़ की, इस दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्रित रही. ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से दिन रात अवैध उत्खनन लोड कर डम्फर निकलते है जिससे चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है. वही रीवा जिले में पदस्थ खनिज विभाग के जिम्मेदार गहरी नींद में सो रहे है, उनको अपनी जिम्मेदारी का एहसास माह में एक दो बार ही होता और कोरम पूरा कर फिर शो जाते है.
