10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी विशाल मिश्रा गिरफ्तार

भोपाल। थाना हबीबगंज पुलिस ने 10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी विशाल मिश्रा पिता प्रदीप कुमार मिश्रा (30 वर्ष), निवासी अग्निहोत्री कॉलोनी, होशंगाबाद रोड को गिरफ्तार किया है। आगामी नववर्ष व त्यौहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-1 आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे व एसीपी उमेश तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी संजीव चौकसे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी वर्ष 2010 के प्रकरण क्र. 446/2010 धारा 294, 323, 506 आईपीसी में 10 वर्ष से फरार था। कार्रवाई में उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, आरक्षक अखिलेश शर्मा व अरविंद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

मारपीट के आरोपी को एक वर्ष का सश्रम कारावास

Fri Oct 31 , 2025
छिंदवाड़ा. विकसिता मरकाम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाडा द्वारा थाना देहात की ओर से पेश प्रकरण में आरोपी माया धुर्वे पति लक्ष्मण धुर्वे 48 वर्ष, निवासी गाढरीढाना को 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 1100 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया। मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी […]

You May Like