पुराने ए.बी.रोड पर लगे हाथ ठेले और फुटपाथ की दुकानों को हटाया

ब्यावरा: नगर पालिका परिषद द्वारा एक बार फिर नगर की बाजार बैठक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल शुरु की. नपा का अमला व्यवस्था बनाने सडक़ पर निकला तथा हाथ ठेले, फुटपाथ की दुकानों को हटाया गया. एनाउंस कराकर कहा कि मुख्य मार्ग एवं चौराहों पर हाथ ठेले, दुकाने न लगाने की हिदायत दी गई.नगर पालिका परिषद द्वारा एनाउंस कराकर कहा गया कि पुराना ए.बी.रोड, राजगढ़ रोड, पीपल चौराहा व अन्य चौराहों पर हाथ ठेले, फुटपाथ पर अन्य दुकानें न लगाए, इससे यातायात बाधित होकर बाजार बैठक व्यवस्था बिगड़ रही है. पंचमुखी मैदान एवं राजगढ़ रोड स्थित सब्जी मंडी परिसर में हाथ ठेले, दुकान लगाने को कहा गया है. साथ ही अमले ने गुड़ चौराहा, पीपल चौराहा, श्री बालाजी मंदिर के सामने, राजगढ़ रोड आदि जगह पर सडक़ पर बेतरतीब लगे ठेले, रोड पर लग रही दुकानों को हटान की कार्यवाही की.
कार्यवाही के कुछ देर बार फिर वही हालात
प्राय: देखने में आता है कि नपा के द्वारा सडक़ पर लगने वाले हाथ ठेले, फुटपाथ की दुकानों को हटाने की कार्यवाही की जाती है किंतु कुछ ही घंटे बाद ही ये ठेले, दुकानें वापस लग जाती है. नपा की कार्यवाही मात्र औपचारिकता भर रह जाती है.
स्थाई रुप से सुदृढ़ नहीं हो सकी व्यवस्था
नपा प्रशासन द्वारा समय-समय पर बाजार बैठक व्यवस्था बनाने कार्यवाही की जाती है लेकिन यह व्यवस्था स्थाई रुप से सुदृढ़ नहीं हो सकी. इसकी बराबर मॉनिटरिंग नहीं होने से कुछ देर सडक़ पर ठेले व दुकानें नजर नहीं आते परन्तु अमले के हटते ही वहीं बिगड़े हालात नजर आने लगते है.
दुकानों के आगे रखा सामान भी बड़ा कारण
मैन मार्केट, पुराना ए.बी.रोड, राजगढ़ रोड आदि स्थानों पर दुकानों के आगे कई फीट तक रखा रहने वाला सामान बाजार एवं यातायात व्यवस्था के बिगड़े हालातों के पीछे एक बड़ा कारण देखा जाता है. सामान से सडक़ का काफी हिस्सा घिरा होने से आवागमन बाधित होता है और आये दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
रोड क्रॉस करने की भी नहीं रहती जगह
पुराना ए.बी.रोड पर श्री बालाजी मंदिर के सामने, गुड वाला चौराहा आदि जगह पर रोड के मध्य हाथ ठेले, दुकानें लगने से रोड क्रॉस करने तक की जगह राहगीरों को नहीं मिल पाती है, काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. शाम होते ही समूचा रोड बेतरतीब खड़े ठेले, दुकानों से घिर जाता है.
भंवरगंज जाने वाले र्माग पर अव्यवस्था
पुराना ए.बी.रोड पर श्री बालाजी मंदिर के समीप से एवं राजगढ़ रोड पर सब्जी मंडी के सामने से भंवरगंज में जाने का मार्ग जाता है किंतु दोनों ही मार्ग पर ठेले, दुकानें लगने से बहुत ही कम जगह बचती है, दुपहिया वाहन, ऑटो तक निकलना मुश्किल होता है. आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना राहगीरों को करना पड़ता है, आये दिन विवाद की स्थिति भी बनती है

Next Post

नप कुरवाई: विकास व कर निर्धारण पर फैसले, एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव विरोध के बाद भी पारित

Tue Dec 23 , 2025
कुरवाई: नगर परिषद की सामान्य सभा बैठक में विकास कार्यों, कर निर्धारण, स्वच्छता व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बैठक में जहां कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए, वहीं कुछ मुद्दों पर कांग्रेस पार्षदों सहित विपक्ष ने तीखा विरोध दर्ज कराया.बैठक में एक देश-एक […]

You May Like