मैराथन में भाग लेने भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित- चौधरी

मैराथन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
ग्वालियर: राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की 162 वी जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को व्यसन मुक्त ग्वालियर अभियान के निमित्त विशाल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन नशा मुक्त ग्वालियर अभियान की पहली कोशिश है। इस मैराथन के माध्यम से ग्वालियर के अनेक सामाजिक संगठन ग्वालियर को नशा मुक्त बनाने के लिए जन जागरण करने वाले है। मैराथन के माध्यम से युवाओं को व्यसन मुक्त दिशा देने का प्रयास कर रहे है। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने बुधवार को मैराथन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित जिले की बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि इस मैराथन में हम सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होना है और जिसको जो काम दिया है वह पूरी ईमानदारी के साथ उसे निभाए और मैराथन का जगह-जगह कार्यकर्ता पुष्प बर्षा कर स्वागत करें एवं मैराथन में शामिल होकर मैराथन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी जन अभियान तभी प्रभावी होता है जब उसमें समाज एवं कार्यकर्ता की सहभागिता होती है और इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भारी उत्साहित है। हमें नशे के खिलाफ चरण बद्ध तरीके से आगे बढ़ना है। सबसे पहले खुद को व्यसन मुक्त, फिर परिवार को व्यसन मुक्त, फिर मोहल्ला को व्यसन मुक्त और फिर ग्वालियर को व्यसन मुक्त बनाना है।
मैराथन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है- विनोद शर्मा
महामंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि 5 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ 12 जनवरी को प्रात: 8.30 बजे से ग्वालियर के जे.सी.मिल स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर हजीरा, किला गेट, सेवानगर, फूलबाग होते हुए रानी लक्ष्मीबाई समाधि पर सम्पन्न होगी। इस मैराथन को लेकर समाज के सभी वर्गों वह भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
संविधान गौरव अभियान 11 से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा- विनय जैन
महामंत्री विनय जैन ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से शुरू होगा जो की 25 जनवरी तक चलेगा जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जैसे की संगोष्टियां, सभा, रैलियां आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए चार सदस्यीय टोली बनाई गई है जिसमें एक संयोजक व तीन सह संयोजक बनाए गए हैं। जिसमें श्री दारा सिंह सेंगर जी को संयोजक व श्री संतोष गोडयाले, श्री प्रतीक तिवारी, श्रीमती नीलिमा शिंदे को सहसंयोजक बनाया गया है, जिनके नेतृत्व में पूरे अभियान को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रावासों और कॉलेजों में डॉक्टर अंबेडकर जी का योगदान व भाजपा के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सभी मंडलों में आम जनों के साथ कार्यकर्ता को एकत्रित होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़े एवं युवाओं से चर्चा करें और संविधान की प्रति भाजपा की क्या रीति-नीति है, डॉ अंबेडकर जी के लिए भाजपा ने क्या किया है, उसके बारे में अनुसूचित जाति के युवाओं से चर्चा करना है। उन्होंने बताया कि 11 से 25 जनवरी तक जिला मुख्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। अजा मोर्चा द्वारा जिला केंद्रों पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक का संचालन महामंत्री श्री राजू पलैया ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने व्यक्त किया।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री हरि पाल, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, श्रीमती हेमलता बुधोलिया, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री दारा सिंह सेंगर, श्री सत्येंद्र शर्मा, श्रीमती लता सिंह, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र सोलंकी, कार्यालय मंत्री श्री रमेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, जिला सत्कार अधिकारी श्री सुघर सिंह पवैया, सह कोषाध्यक्ष श्री अजय महेंद्रु, श्री नरेश पुरुषवानी आदि मौजूद रहे।

Next Post

पूर्व आदेश का करो पालन

Thu Jan 9 , 2025
एसएएफ डीजीपी को निर्देश जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने एक अवमानना मामले में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के डीजीपी कैलाश मकवाना व एडीजीपी इरशाद वली को निर्देशित किया है कि पूर्व आदेश का पालन कर उसकी रिपोर्ट पेश करें। जस्टिस एके पालीवाल की एकलपीठ ने डीजीपी को निर्देशित किया कि विभिन्न […]

You May Like