संडे ऑन साइकिल रैली, कलेक्टर और एसपी ने किया नेतृत्व

रायसेन। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव का समापन रविवार को संडे ऑन साइकिल रैली के साथ हुआ। पुलिस लाइन से खेल स्टेडियम तक आयोजित इस रैली का नेतृत्व कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने किया।

रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, खेल शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समापन अवसर पर कलेक्टर ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सप्ताह में कम से कम एक घंटे साइकिल चलाएं ताकि पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे। वहीं एसपी पंकज पाण्डे ने कहा कि भारत सरकार की टैगलाइन “एक घंटा खेल के मैदान में” के अनुरूप नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहती है।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक कविता डामोर सहित खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

सेमरी हरचंद में विधायक विजय पाल सिंह ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

Sun Aug 31 , 2025
सेमरी हरचंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा माह के अंतिम रविवार को प्रसारित किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह ने भाजपा के बूथ क्रमांक 184 के कार्यकर्ता कैलाश साहू के निवास पर देखा। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी प्रेम नारायण […]

You May Like