
सेमरी हरचंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा माह के अंतिम रविवार को प्रसारित किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह ने भाजपा के बूथ क्रमांक 184 के कार्यकर्ता कैलाश साहू के निवास पर देखा। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी प्रेम नारायण खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रतिभा साहू, संतोष साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश मालवीय, सरपंच चेतन मीना, राघव पटेल, ब्रजमोहन मीना, मंगेश महेश्वरी, दिनेश नामदेव, साहब सिंह पटेल, धर्मेंद्र व्यास, बृजेश दुबे, शक्ति सिंह भदौरिया, संदीप महेश्वरी, देवेश शर्मा, केवल मालवीय, रमन साहू, रामकुमार सोनी, प्रदीप कुशवाह, संजय पुरोहित और राजेंद्र सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
