अरब लीग प्रमुख ने सीरिया पर इजरायली हमलों की निंदा की

काहिरा, 27 मार्च (वार्ता) अरब लीग (एएल) के महासचिव अहमद अबुल-घीत ने दक्षिणी सीरिया में इजरायली हमलाों की कड़ी निंदा की है।

एएल के अनुसार श्री अबुल घीत ने बुधवार को दक्षिणी सीरिया में इजरायली हमलाों की कड़ी निंदा की। सीरिया के विदेश मामलों के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी सीरियाई प्रांत दारा के कोयाया शहर पर इजरायली वायु सेना द्वारा की गई गोलाबारी में छह नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इजरायली सैन्य प्रवक्ता अविचाय एद्राई ने कहा कि सैनिकों ने दक्षिणी सीरिया में उन पर गोलीबारी करने वाले कई आतंकवादियों की पहचान की, और जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की।

श्री अबुल-घीत ने कहा कि सीरियाई भूमि पर इजरायल के निरंतर हमले अस्वीकार हैं। इजरायल की कार्रवाई सीरिया की संप्रभुता का घोर उल्लंघन और सीरिया की भूमि को लूटने और देशद्रोह तथा संघर्ष को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सीरिया के खिलाफ ‘क्रूर और अनुचित इजरायली आक्रमण’ को रोकने के लिए अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस क्षेत्र के देशों और लोगों के खिलाफ इजरायली आक्रमण को रोकने के लिए मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाए।

Next Post

इराक ने अलग-अलग अभियानों में सात आईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

Thu Mar 27 , 2025
बगदाद, 27 मार्च (वार्ता) इराक के सुरक्षा बलों ने अनबर, किरकुक और निनवेह प्रांतों में अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सात वांछित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इराक के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर इराकी सैन्य […]

You May Like