बदमाशों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर झाड़ियों में फेंका,  ग्रामीणों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

नरसिंहपुर। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांगई निवासी बसंत पाली पिता जमुना प्रसाद पाली, जो गाडरवारा में एक निजी क्लीनिक मेडिकल शॉप पर कार्यरत है, मंगलवार देर रात अपने घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों के हमले का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बसंत पाली जब मेडिकल शॉप से घर जा रहा था तभी एनटीपीसी रोड पर सुदरास पुल के आगे मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन से आए 3–4 अज्ञात लोगों ने उस पर अचानक धावा बोल दिया। पहले आरोपियों ने उसकी जमकर मारपीट की और फिर धारदार चाकू से उसके पेट व शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए उसका गुप्तांग भी काट दिया और मृत समझकर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित ने किसी तरह परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे गाडरवारा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने बुधवार को गाडरवारा में हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तीन थानों की विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Next Post

प्रियांश आर्य और अय्यर के शतकों से भारत ए का विशाल स्कोर

Wed Oct 1 , 2025
कानपुर, 01 अक्टूबर (वार्ता) ओपनर प्रियांश आर्य (101) और कप्तान श्रेयस अय्यर (110) के शानदार शतकों से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले गैर अधिकृत वनडे में बुधवार को 50 ओवर में छह विकेट पर 413 रन का विशाल स्कोर बना लिया। प्रियांश ने 84 गेंदों की अपनी […]

You May Like