प्रमुख सचिव ने किया कॉलेज में एमआईआईसी का उद्घाटन

सीहोर। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव मनीषसिंह नेमहिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में एमआईआईसी का उद्घाटन किया. उन्होंने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नवाचार एवं उद्यमिता आज के समय की आवश्यकता है और ऐसे इनक्यूबेशन सेंटर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेंगे. इस केंद्र के माध्यम से छात्राएं अपने नवाचार विचारों को वास्तविक उद्यम में परिवर्तित कर सकेंगी तथा उद्योग एवं शिक्षा के बीच मजबूत सेतु स्थापित होगा. कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा आयुक्त अवधेश शर्मा, प्राचार्य डॉ प्रमोद शर्मा उपस्थित थे.

 

Next Post

स्वयंसेवकों को दिया अग्नि आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Sun Aug 9 , 2026
सीहोर। जिला होमगार्ड्स लाइन में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन 150 स्वयंसेवकों को अग्नि आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण जिला कमांडेंट होमगार्ड श्रीमती नीलमणि लडिय़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान फायर ब्रिगेड वाहन के संचालन, […]

You May Like