गड्ढों से जर्जर हो रहा राऊ रेलवे ओवर ब्रिज

इंदौर: शहर के महत्वपूर्ण राऊ रेलवे ओवर ब्रिज की हालत गड्ढों के कारण जर्जर होती जा रही है. उक्त रेलवे ओवर ब्रिज पीथमपुर और एबी रोड को जोड़ने वाला मुख्य ब्रिज है. इस ब्रिज से एबी रोड से पीथमपुर जाने और  पीथमपुर से एबी रोड आने के लिए रोज हजारों की संख्या में भारी और हलके दोनों वाहन वहां गुजरते है. साथ ही रंगवासा क्षेत्र में बसी कॉलोनियों के हजारों लोग उक्त ब्रिज का उपयोग एबी रोड जाने के लिए करते हैं.

करीब 8 से 10 साल पहले पीथमपुर आने जाने के लिए राऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बहुत जाम लगता था. शासन ने उक्त राऊ रेलवे क्रॉसिंग पर पीडब्ल्यूडी से फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य करवा कर राहत दी थी. अब यही राहत पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र, रंगवासा की कई कॉलोनियों, राऊ से एबी रोड जाने के लिए आफत बनती जा रही है. राऊ रेलवे ओवर ब्रिज पर बहुत गड्डे हो गए है. स्थिति यह है कि मैन रेलवे स्पान पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं. वही ब्रिज के दोनों तरफ उतार पर भी बड़े और गहरे गड्ढे हो चुके हैं. ब्रिज की लाइट भी बंद है और यहां किसी भी दिन दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है.
जल्दी ही सुधार करेंगेः कौर
इस विषय में पीडब्ल्यूडी प्रभारी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने कहा कि जल्द ही ब्रिज पर गड्ढों का सुधार कार्य कर दिया जाएगा.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ 
पूर्व अधीक्षण यंत्री और ब्रिज एक्सपर्ट्स वी के कुटुंबले ने बताया कि ब्रिज की रिसार्फेसिंग ठीक से नहीं हुई है, इस कारण गड्डे हो गए है। साथ ही ब्रिज का डामर कोट भी ठीक से नहीं किया गया, जिसके कारण भारी वाहन के टायर से डामर कोट उखड़ गया है. वैसे ब्रिज का डामर रोड हाफ 3 से 4 में होना चाहिए, शायद वो भी नहीं हुआ है. इस वजह से फ्लाई ओवर ब्रिज पर उक्त समस्या निर्मित हुई है. उन्होंने कहा कि ब्रिज पर तुरंत डामर करना चाहिए, अन्यथा गड्डे बड़े होकर ब्रिज के बेस कंक्रीट को नुकसान पहुंचा सकते हैं

Next Post

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 का फर्स्ट लुक रिलीज

Sat Aug 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की आने वाली फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 के फर्स्ट लुक में निरहुआ सेहरे में सजे नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की कहानी में शादी और […]

You May Like