नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले, जल निगम की टीम के साथ किया निरीक्षण; फ्री क्लोरीन की जांच

बंडा: बरसात के मौसम को देखते हुए नगर परिषद ने पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। सीएमओ आर.सी. अहिरवार के निर्देश पर उपयंत्री आकाश राठौर के नेतृत्व में जलप्रदाय प्रभारी सीताराम विश्वकर्मा एवं कर्मचारियों ने फिल्टर प्लांट सहित जलप्रदाय व्यवस्था के विभिन्न घटकों की सफाई कराई।
नगर परिषद अध्यक्ष वैभव राज कुकरेले ने बताया कि नगरवासियों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यकता अनुसार बेबस नदी से लिए जा रहे पानी का फिल्टर प्लांट में शुद्धिकरण कर आपूर्ति की जा रही है। जल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से परीक्षण किए जा रहे हैं तथा जांच के आधार पर फिटकरी (एलम) और ब्लीचिंग पाउडरमात्रा निर्धारित की जा रही है।

रविवार को जल निगम की टीम ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ जल स्रोतों, फिल्टर प्लांट, पानी की टंकियों और उपभोक्ताओं के घरों का निरीक्षण कर फ्री क्लोरीन की जांच की। साथ ही पेयजल के नमूने एकत्र कर अन्य परीक्षणों के लिए भेजे गए। उपयंत्री आकाश राठौर ने बताया कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है।

Next Post

अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई: कृषि विभाग के छापे के बाद कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज

Mon Jun 29 , 2026
सागर: सागर जिले के कृषि विभाग की टीम ने अवैध उर्वरक भंडारण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। सागर के खुरई रोड पर गढ़ौली खुर्द स्थित ‘मेसर्स माँ हरसिद्धि एग्रो’ (ट्रेडर्स) और गुजरात के ‘सहदेव फर्टिलाइजर्स’ के खिलाफ बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से […]

You May Like