मैहर में 51 वे उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का समापन

सतना:मैहर जिले के ख्यातिलब्ध उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की 51 वी समापन संध्या का शुभारंभ रविवार को मैहर वाद्य बृंद की प्रस्तुति से किया गया।कार्यक्रम की मुख्याथिति नगरीय विकास एवम आवास राज्य मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में चार दिवसीय संगीत समारोह का समापन किया गया ।
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह की समापन संध्या का शुभारंभ मैहर वाद्य बृंद की प्रस्तुति से किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी ने कहा कि शास्त्रीय संगीत भारत की आत्मा है।मां शारदा आशीर्वाद और बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां की संगीत साधना दोनो ही मैहर नगर की पहचान है।बाबा की याद में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले संगीत समारोह में देश के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत कलाकारों को समक्ष में देखने का सौभाग्य मिलता है।संगीत वास्तव में अंतरात्मा में समाहित होने वाला अनुभव है जो व्यक्ति को आत्म विभोर करता है ।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समारोह को और भी भव्य स्वरूप दिया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मां शारदा देवी की आध्यात्मिक शक्ति पीठ और कला , संस्कृति के क्षेत्र में बाबा अलाउद्दीन खां की संगीत विरासत मैहर की पहचान है।उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र कला ,लोक संस्कृति के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है।

संगीत समारोह को पूर्वरंग के साथ जोड़कर चार दिवसीय संगीत समारोह में स्थानीय उदीयमान कलाकारों को मंच दिया गया है। सांसद ने कहा कि समारोह के आयोजन के पूर्व व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।विधायक श्री कांत चतुर्वेदी ने कहा कि मैहर में संगीत महा विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 9करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।गुरुकुल की परंपरा को कायम रखने के लिए कॉलेज भवन के निर्माण की पहल शीघ्र शुरू की जाएगी।उन्होंने संगीत महाविद्यालय का नामकरण बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां के नाम पर किए जाने की मांग रखी।

संगीत समारोह के चौथे एवं अंतिम दिन 9 नवम्बर को मैहर वाद्य वृन्द, की प्रस्तुति के पश्चात अनुराधा पाल मुंबई-रविशंकर उपाध्याय दिल्ली द्वारा तबला-पखावाज जुगलबंदी, कविता शाजी एवं साथी भोपाल द्वारा मोहिनीअट्टम समूह नृत्य, विनोद मिश्रा सतना का गायन, संगीत शंकर वाराणसी द्वारा वायोलिन वादन तथा मानव महंत ग्वालियर द्वारा दी गई कथक युगल की प्रस्तुतिओ ने संगीत रसिक श्रोताओं को भाव विभोर किया ।

इस अवसर पर कलेक्टर रानी बाटड पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने निदेशक अकादमी प्रकाश सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर,एसडीएम दिव्या पटेल,सीएसपी महेंद्र सिंह,डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल,सहित गणमान्य नागरिक और संगीत रसिक श्रोता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ राज्य मंत्री और सांसद ने समारोह स्थल पर श्री राम चरित्र गुण प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।

Next Post

पुलिस ने कराई गुंडा बदमाशों की परेड

Mon Nov 10 , 2025
सतना: कोतवाली थाना पुलिस द्वारा गुंडा-बदमाशों की परेड आयोजित की गई, जिसमें थाने के सभी चिन्हित दुश्चरित्र व्यक्तियों एवं बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को उपस्थित कराया गया। परेड के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।