धोखाधड़ी: भाई-बहन के खाते हो गए होल्ड

जबलपुर: एमपी ऑनलाइन सेंटर का संचालक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। जालसाज उसके और उसकी बहन के बैंक खाते मेंं राशि ट्रान्सफर कर नगदी रूपए ले गया इसके बाद दोनों खाते होल्ड हो गए। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पीडि़त पंकज सोनी पिता विजय कुमार सोनी निवासी गंगा नगर चौक, गढ़ा, ने शिकायत में बताया कि उसकी एमपी ऑनलाइन, सेंटर की दुकान है।

30 मई 2025 को रात करीब 10 बजे दुकान में एक ग्राहक अनुराग जैन पिता आनंद जैन निवासी नागपुर रोड, रब्बु पहलवान घर के पास त्रिपुरी वार्ड, तिलवारा का स्कार्पियों से दुकान में आया था। उसने बताया कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है और वे महाकौशल अस्पताल में भर्ती है जिसके लिए उसे नकद रुपए की आवश्यकता है, तो उसने बहन पूनम सोनी के बैंक खाते से 25,000 रुपए दिए थे और अगले दिन 36,000 रुपए कि कैश न होने पर मना करने के बाद लालाराम के नाम से ट्रांसफर किए और बदले में नकद राशि प्राप्त कर ली।

फिर 31 मई शनिवार को अन्य ग्राहक द्वारा उसके खाते में 2000 फिर अगले दिन 25000 – 25000 रुपए दो बार में ट्रांसफर किए गए जिसके बदले में ग्राहक को नकद राशि दी गई। दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसमें लेनदेन कैद है। शाम को खाता चैक किया तो उसमें 0 राशि दिखा रही थी। तत्काल ग्राहक सेवा मेें पर इसकी शिकायत की। इसके साथ साइबर क्राइम पर भी इसकी शिकायत दर्ज की थी। उसका और बहन की राशि होल्ड हो गई है।

Next Post

डॉक्टर और धरती, दोनों की जरूरत हर जीवन

Wed Jul 2 , 2025
सीधी:राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के पावन अवसर पर मिश्रा नर्सिंग होम परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.बीना मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर और धरती – दोनों की जरूरत हर जीवन को है। उन्होंने आगे कहा कि पौधरोपण का यह कार्य पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और […]

You May Like