
दतिया: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवढ़ा चुंगी के पास नकुल पाल के घर पर विवाद का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर के बाहर खड़ी चार पहिया गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिवम दांगी पुत्र बलवंत दांगी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अभी फरार हैं। अब पीड़ित पक्ष को आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय का इंतजार है।
Next Post
आईएसबीटी से हटेगा अतिक्रमण और खाली रहेगा कॉरिडोर
Mon Nov 2 , 2026
भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) में गैर संचालित बसों और अतिक्रमणों को हटाने तथा सभी कॉरिडोर खाली रखने के निर्देश निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने दिए हैं। रविवार को परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस ऑपरेटरों और दुकानदारों द्वारा कॉरिडोर में सामान रखने पर नाराजगी जताई। निगम […]

You May Like
-
5 months ago
गिर्राज मंदिर मुरार का 53 वां स्थापना दिवस मना