इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक ही गांव की दो नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है. ग्राम भांगिया निवासी दो अलग-अलग परिवारों की बेटियां अचानक घर से गायब हो गईं. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब दोनों का कोई सुराग नहीं मिला तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई.
थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
