
सीधी। नशामुक्ति अभियान अंतर्गत हाई रिश्क उच्च जोखिम गु्रप (एचआरजी) के रूप में एड्स नियंत्रण समिति से वित्त पोषित संस्था ग्राम सुधार समिति के सदस्य की बेरहमी से कार्यालय के बाहर पिटाई से गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में आज सुबह मौत हो गई। घटना के बाद 25 मई 2026 को घायल सदस्य सोनू बंसल पिता सुखलाल बंसल द्वारा इसकी लिखित रिपोर्ट थाना कोतवाली सीधी एवं हरिजन थाना सीधी में की गई थी। लिखित रिपोर्ट पर कार्रवाई न होने पर उसके द्वारा लिखित रूप से फरियाद पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर के यहां भी की गई थी। घायल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि घटना दिनांक 25 मई 2026 को सुबह 11 बजे वह संस्था कार्यालय में गत दिनों की भांति बैठा था। उसी दौरान संस्था की पीएम मीरा गौतम एवं लेखापाल विपिन सिंह परिहार स्कूटी से पहुंचे। उसको देखकर जातिगत उद्बोधन के साथ कहा कि तुम्हे जब मना किए थे कि यहां न आओ तो सुबह से क्यों आ जाता है। तुमको देखकर हम लोगों का पूरा दिन खराब हो जाता है।
यह कहकर विपिन ङ्क्षसह ने पैंट से बेल्ट निकालकर मारना शुरू कर दिया। वहीं मीरा ने दोनो हांथ पकडक़र पीछे मोड़ लिया था। गाली-गलौच के साथ दोनो ने मिलकर काफी बेरहमी से मारा। मारपीट में घायल के कान से काफी ब्लीडिंग होने लगी। अस्पताल में भर्ती के बाद उपचार से भी उसकी हालत में सुधार होने की बजाय आज सुबह 5:45 बजे जिला अस्पताल सीधी में मौत हो गई।
