शहरयार के घर जुटे दिग्गज: मेल मुलाकात में एकजुटता और सौहार्द का संदेश

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान और पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष सैयद साजिद अली के साथ प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान के निवास पर दोपहर के भोजन पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में पार्टी की एकजुटता और आपसी सौहार्द की झलक स्पष्ट दिखी। नेताओं ने संगठनात्मक विषयों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को आपसी सम्मान व सहयोग का प्रतीक माना गया, जिसने कांग्रेस के जनसंपर्क और सेवा भाव को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Next Post

भव्य स्वागत: जेसीबी से फूल बरसाए, मोदी की तारीफ और कांग्रेस पर CM ने कसा तंज

Sat Sep 20 , 2025
अशोकनगर। आज ग्राम रूसल्ला पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक वे खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए पहुंचे। रास्ते भर आधा सैकड़ा जेसीबी मशीनों से फूल बरसाए गए, वहीं दो क्रेनों की मदद से उन्हें विशाल माला […]

You May Like