भव्य स्वागत: जेसीबी से फूल बरसाए, मोदी की तारीफ और कांग्रेस पर CM ने कसा तंज

अशोकनगर। आज ग्राम रूसल्ला पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक वे खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए पहुंचे। रास्ते भर आधा सैकड़ा जेसीबी मशीनों से फूल बरसाए गए, वहीं दो क्रेनों की मदद से उन्हें विशाल माला पहनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल वर्षाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की और कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया गया। उन्होंने योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, गरीब परिवारों को राशन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यह सब वही है जो रामराज्य में होता था, अब मोदी के शासनकाल में हो रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना को बदनाम करने वालों को बहनों को चप्पलें दिखानी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस शासन में न तो सड़कें थीं और न ही बिजली की व्यवस्था, जबकि अब प्रदेश में विकास का जाल बिछ चुका है।

Next Post

रामजी का धाम तो बन गया अब कृष्ण जी का बाकी: मोहन

Sat Sep 20 , 2025
अशोकनगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का धाम बन चुका है, अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का धाम बनना बाकी है। वे जिले के ग्राम रूसल्ला में पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव के पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित […]

You May Like