जनसुनवाई से जेल तक और फिर रिहाई: किसान पिता-पुत्र का कांग्रेस ने किया स्वागत

खंडवा। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे किसान पिता-पुत्र को मंगलवार शाम जेल भेजे जाने का मामला बुधवार को राजनीतिक रंग ले गया। घटना के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रशासन से चर्चा कर मामले में हस्तक्षेप किया।

 

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद किसान कुमरावत को जमानत तो मिल गई, लेकिन देर रात होने के कारण जेल मैनुअल के तहत उनकी रिहाई संभव नहीं हो सकी। इसके चलते दोनों को रात जेल में ही बितानी पड़ी।

 

बुधवार सुबह जिला जेल से पिता-पुत्र की रिहाई होते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने दोनों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

 

रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बाजे-गाजे के साथ जुलूस के रूप में किसान पिता-पुत्र को गांधी भवन तक लेकर पहुंचे, जहां आगे की रणनीति और चर्चा की गई।

 

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यवाही और जनसुनवाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए विरोध जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Next Post

इमलीपुरा स्लॉटर हाउस को शहर से बाहर करने की मांग ने पकड़ा तूल

Wed May 6 , 2026
खंडवा। शहर के घनी आबादी वाले इमलीपुरा क्षेत्र में संचालित स्लॉटर हाउस को हटाने की मांग अब शासन के उच्च स्तर तक पहुँच गई है। स्थानीय नागरिकों के बढ़ते आक्रोश और जनहित को देखते हुए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और क्षेत्रीय विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को […]

You May Like