आंधी तूफान में दीवार गिरने से 9 घायल, खेल रहे बच्चे भी चपेट में

मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमपुरा इलाके के लोरीपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे 9 लोग दब गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोरीपुरा में महेंद्र सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दूसरी मंजिल की दीवार खड़ी की जा रही थी। अचानक तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। इसी दौरान मकान के पास और दरवाजे के आसपास कुछ बच्चे और स्थानीय लोग बैठे थे, जो दीवार के मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में कुल 9 लोग घायल हुए हैं।

घायलों में भोल (12), खुशबू (14), करुआ (11), नैंसी (11), नव्या (13), अंजलि (18), राजवीर (35), सपना (38) और आशीष (20) शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Next Post

सिंगरौली महोत्सव में स्थानीय कला एवं संस्कृति को विशेष महत्व देने पर जोर दें: गौरव

Sun May 3 , 2026
सिंगरौली । जिले की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में जिले में संचालित परियोजनाओं के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के स्वरूप, उद्देश्य एवं विभिन्न गतिविधियों को लेकर […]

You May Like