झोलाछाप के गलत इलाज से गई बच्ची की जान , परिजनों ने किया हंगामा

बेगमगंज। फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों एवं फर्जी मेडिकल स्टोर्स का धंधा खूब फलफूल रहा है।

पूर्व में बेगमगंज में एक झोलाछाप डॉक्टर रवि विश्वास द्वारा गलत इलाज से दो मरीजों की जान ले ली थी और कई मरीजों को गंभीर स्थिति में पहुंचा दिया था। जिस पर रवि विश्वास एवं उनकी पत्नी पर पुलिस ने मामले दर्जकर न्यायालय में चालान पेश किए थे। इनमें एक मामले में 6 माह पूर्व उनकी पत्नी को दोषमुक्त किया गया है जबकि रवि विश्वास के प्रकरण में मामला न्यायालय बेगमगंज में अभी भी विचाराधीन है। कई मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाला फर्जी डॉक्टर रवि विश्वास का क्लिनिक आज भी नया बस स्टैंड के पीछे हनुमान बाग कॉलोनी में धड़ल्ले से चल रहा है।

आज बेगमगंज में एक झोलाछाप ने फिर एक मासूम बच्ची की जान ले ली ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।

घटना के बाद से लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है कि बीमारी में उनके बच्चों की सुरक्षा कैसे हो सकेगी। इधर सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का अभाव है तो मजबूरी में लोगों को झोलाछाप फर्जी डॉक्टरों की शरण लेना पड़ रही है।

घटना के बाद परिजनों द्वारा हंगामा खड़ा कर दिया और उक्त झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

नगर के खिरिया नारायण दास निवासी महेश साहू की 36 दिन की बेटी को सर्दी -बुखार होने पर उन्होंने शाहपुर – हदाईपुर टेकरी के पीछे रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर रघुवर सिंह उर्फ मम्मा डॉक्टर को दिखाया जिन्होंने बच्ची को 4 प्रकार के सीरप दिए। जिसकी तीन खुराक पिलाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो महेश साहू ओर उनकी पत्नी बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉ. अमन सेन को दिखाया। अस्पताल में कुछ देर के बाद 10 बजे बच्ची की मौत हो गई।

घटना के बाद महेश के बड़े भाई विष्णु साहू एवं परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा खड़ा करते हुए बच्ची की मौत के लिए झोलाछाप रघुवीर मम्मा डॉक्टर को दोषी करार देते हुए पुलिस को शिकायत करके मामला दर्जकर बच्ची के मौत के लिए जिम्मेदार फर्जी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले की

पुलिस जांच में जुट गई है।

Next Post

जयारोग्य अस्पताल समूह में काम बंद हड़ताल, सफाई व्यवस्था ठप

Fri Oct 10 , 2025
ग्वालियर। संभाग के सबसे बड़े शासकीय जयारोग्य अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है, अस्पताल में काम करने वाले सभी सफाई कर्मी काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं, सैलरी और दीपावली बोनस न मिलने के चलते यह प्रदर्शन शुरू किया है। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज […]

You May Like