
मंदसौर। सुवासरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 16 पेटी देशी प्लेन शराब व एक अल्टो कार (क्रमांक MP14CC2239) जप्त की है। मुखबिर सूचना पर बसई-सुवासरा मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों—लालसिंह सौंधिया (28) व गोविन्द सिंह सौंधिया (25), दोनों निवासी लखुपिपलिया—को गिरफ्तार किया गया।
कार की डिक्की व पिछली सीट से कुल 80,000 रुपये मूल्य की शराब और 5 लाख रुपये की कार सहित कुल 5.80 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया गया। मामले में विक्रमसिंह सौंधिया निवासी गोपाखेड़ी को भी आरोपी बनाया गया है। तीनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
