कॉलेज चलो अभियान के तहत स्कूलो मे दी गई जानकारी

सागर। कॉलेज चलो अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय के प्राध्यापकों की टीम शासकीय उच्चतर विद्यालय पुरानी सदर, शासकीय हुलासीराम विद्यालय तथा शासकीय एमएलबी क्रमांक – 2 , डी एन सी बी शासकीय विद्यालय में पहुंचकर वहां के शिक्षकों से संपर्क एवं योजना विषयक चर्चा की।इस दौरान विद्यालयों के स्टूडेंट व्हाट्सएप ग्रुप में महाविद्यालय के वीडियो एवं टेक्स्ट संदेश साझा कर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया। “कॉलेज चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य विद्यालयीन विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, उच्च शिक्षा में ड्रॉप आउट रेट को कम करना तथा महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभिलाषा जैन, डॉ. राणा कंजर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र यादव, डॉ. संदीप तिवारी एवं डॉ. भानुप्रिया पटेल ने विद्यार्थियों को 2 मई से प्रारंभ होने वाली प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियों, ई-प्रवेश पोर्टल एवं मोबाइल एप की जानकारी प्रदान की। साथ ही स्नातक में प्रवेश हेतु संकाय परिवर्तन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अग्रणी महाविद्यालय से पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने की इंटरव्यू प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

 

Next Post

आंधी और उमस से बदले मौसम के मिजाज, बारिश के आसार

Sun May 10 , 2026
सीहोर। जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. बादलों की आवाजाही और बढ़ी उमस के कारण रात के तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई, जबकि दिन का तापमान गिर गया. इसके चलते गुरुवार को लो-प्रेशर जोन बनने से शाम करीब 5 बजे पूरे शहर में तेज आंधी चली. आंधी […]

You May Like