भरसेड़ी रेत खदान में हाईवा ने अधेड़ को कुचला, मौत

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास चौकी के भरसेड़ी रेत खदान में आज दिन रविवार की दोपहर 2 बजे बैक करने के दौरान हाईवा ने एक अधेड़ को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार भरसेड़ी रेत खदान में काम करने वाले राकेश सिंह पिता रामरक्षा सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी लोढ़वा थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर उत्तरप्रदेश को हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडसी 5577 के चालक ने वाहन बैक करने के दौरान कुचल दिया। जिससे राकेश सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। जब इसकी खबर निवास पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस हाईवा वाहन को कब्जे में लेते हुये मामला कायम कर लिया है।

Next Post

फ्रूट कोल्ड स्टोरेज प्लांट में भीषण आग:बंद प्लांट की मशीनरी खाक

Sun Mar 15 , 2026
नीमच। झाझंरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर एक फ्रूट कोल्ड स्टोरेज प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही साफ नजर आ रहा था। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और […]

You May Like