पांढुरना में लू का अलर्ट: प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक के स्कूल बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

पांढुरना। ग्रीष्म ऋतु के दौरान आसमान से आग उगलते सूर्य की किरणों,झुलसाने वाली धूप तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वी तक के अध्ययनरत छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है,कलेक्टर के इस आदेश से नन्हे-मुन्हें बच्चों तथा इनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब हो कि बीते एक सप्ताह से पांढुरना जिले में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा पहले 16 अप्रैल 2026 को जिले के सभी स्कूलों का समय प्रातः: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था,वहीं वर्तमान में जिले में लगभग 42 डिग्री तापमान है,और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी वैसे-वैसे तापमान भी बढ़ेगा ऐसे में स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढऩे की संभावनाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त शासकीय,अशासकीय स्कूलों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 वी तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

बच्चों तथा अभिभावकों ने ली राहत की सांस 000

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जारी किए गए इस आदेश के चलते अब 25 अप्रैल से नन्हे-मुन्हें बच्चों को स्कूल नहीं जाना पड़ेगा,कलेक्टर के इस आदेश के चलते नन्हें-मुन्हें छात्रों के साथ ही इनके अभिभावकों ने भी राहत की सास ली है। गौरतलब हो कि प्रतिदिन इन बच्चों को सुबह 7 बजे स्कूल पहुंचाने के लिए इन्हें 6 बजे नींद से जगाने के साथ ही इनकी माताओं को टिफिन बनाने तथा समय के पहले बच्चों को स्कूल पहुंचाने में तो काफी मशक्कत करनी पडती थी,लेकिन दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के बाद इन नन्हे-मुन्हें बच्चों को इस झूलसा देंने वाली धूप तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों में घर वापस लाने में बहुत अधिक परेशानी होती रहीं है।

 

Next Post

तालाब में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद

Fri Apr 24 , 2026
सागर। सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत अंतर्गत गुड़ा तालाब में नहाने गए तीन युवकों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। विधायक लारिया की सक्रियता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

You May Like