काग्रेस के ‘संगठन सृजन’ प्रशिक्षण शिविर में बूथ स्तर पर मजबूत और जवाबदेह बनाने का संकल्प

सतना: सतना और मैहर जिले के नवनियुक्त नगर, मंडल और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों का दो दिवसीय “संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर” सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. इस शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, चुनावी रणनीति और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर प्रवक्ता अमित गोयल ने बताया कि विधायक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थ कुशवाहा तथा शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने शिविर के आयोजन पर राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह और राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी का धन्यवाद किया। इसके साथ ही संगठन के अग्रिम मोर्चों के प्रमुखों, जिनमें जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के अध्यक्ष धर्मेश घई, पूर्व जिला अध्यक्ष द्वय दिलीप मिश्रा व मकसूद अहमद, पूर्व मंत्री सईद अहमद , पूर्व विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा , विधानसभा प्रत्याशी रामशंकर प्यासी , डॉ. रश्मि पटेल , यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष वरुण गुर्जर , यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकित गुप्ता और एनएसयूआई अध्यक्ष टोनू सोनी के सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
शिविर में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी , प्रदेश सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव और प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कांबले ने उपस्थित होकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीत का मूलमंत्र दिया.
बूथ चुनाव की बड़ी इकाई:चौधरी
श्री चौधरी ने बूथ को चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर मैदान में उतरने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि चुनाव केवल भीड़ से नहीं, बल्कि मजबूत रणनीति और जन-आधारित कैंपेन से जीते जाते हैं, और देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस अनिवार्य है.
संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय होगा:रणविजय
प्रदेश सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने इस शिविर को संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय, धारदार और जवाबदेह बनाने का महा-अभियान बताया. उन्होंने पदाधिकारियों को जन-मुद्दों को उठाने और संगठन के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए.
नई तकनीकी से परचित हुए: कांबले
प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कांबले ने सम्पर्क अनुशासन और आपसी समन्वय पर जोर दिया. उन्होंने आधुनिक चुनावी प्रबंधन के लिए कार्यकर्ताओं को डिजिटल टूल्स और मतदाता सूची के सूक्ष्म प्रबंधन का उपयोग करने को कहा.

Next Post

सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Sat May 30 , 2026
सीधी: सोन घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध वन विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। परिक्षेत्राधिकारी सोन घड़ियाल अभ्यारण्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी राजेश […]

You May Like