नड्डा ने की माँ नर्मदा की आरती

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को जबलपुर के ग्वारी घाट पर माँ नर्मदा के दर्शन-पूजन कर आरती की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री व सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महापौर जगत बहादुर अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं अभिलाष पाण्डे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।

Next Post

ट्रक,बाइक की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत

Mon Aug 25 , 2025
शाहपुर। बुरहानपुर में इंदौर.इच्छापुर हाईवे पर सोमवार सुबह करीब दस बजे सडक़ हादसा हुआ। चिखलया धूलकोट के रहने वाले जितेंद्र वास्कले अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटी प्रिया के साथ बाइक पर शाहपुर जा रहे थे। मोहना पुल पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। […]

You May Like