भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1 प्रतिशत से घटकर 5.3प्रतिशत हुई: रिपोर्ट

नयी दिल्ली 07 जून (वार्ता) विश्व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1 प्रतिशत से घटकर 5.3 प्रतिशत हो गई है।

विश्व बैंक रिपोर्ट2022-23 के दौरान भारत में लगभग 7.52 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में रह रहे थे, जो 2011-12 में 34.44 करोड़ से बहुत बड़ी गिरावट है।

26.9 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया। भारत की अत्यधिक गरीबी दर 2011-12 में 27.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 5.3 प्रतिशत हो गई। 11 वर्षों में लगभग 26.9 करोड़ व्यक्तियों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश अत्यधिक गरीबी में कमी लाने में सबसे आगे रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश, जो 2011-12 में भारत के अत्यधिक गरीबों में से 65 प्रतिशत के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार थे, ने 2022-23 तक अत्यधिक गरीबी में कुल गिरावट में दो-तिहाई योगदान दिया।

विश्व बैंक का आकलन तीन डॉलर प्रति दिन की अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा (2021 की कीमतों का उपयोग करके) पर आधारित है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक आधार पर कमी दर्शाता है।

विश्व बैंक के अनुमान के अनुसार, 2.15 डॉलर प्रतिदिन की खपत पर – जो 2017 की कीमतों के आधार पर गरीबी रेखा थी – अत्यधिक गरीबी में रहने वाले भारतीयों का हिस्सा 2.3 प्रतिशत है, जो 2011-12 में 16.2 प्रतिशत से काफी कम है।

Next Post

हसीना ने यूनुस पर लगाया बंगलादेश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप

Sat Jun 7 , 2025
ढाका, 07 जून (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की आलोचना करते हुए उन पर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने, बड़े पैमाने पर सामाजिक अस्थिरता पैदा करने, देश के इतिहास और पहचान को नष्ट करने का आरोप लगाया है। सुश्री हसीना […]

You May Like