तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत, बच्चा घायल

बीना। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पत्रकार की पत्नी की जान ली दरअसल खुरई के रीठौर बायपास चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक क्लीनर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार शाम की है। जैसे ही पत्रकार साथी मनोज वाधवानी ने खबर दी वैसे ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।हादसे में पत्रकार की पत्नी की मौत, बच्चा घायल मिली जानकारी के अनुसार, बीना निवासी नीरज राय (पत्रकार) अपनी पत्नी छाया राय (36) और बेटे तेजेश्वर (6) के साथ बाइक (एमपी 15 जेडबी 1033) से राहतगढ़ से बीना लौट रहे थे।रीठौर बायपास चौराहे के पास ट्रक (एमपी 20 एचबी 6991) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छाया राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे तेजेश्वर के सिर में गंभीर चोटें आईं। नीरज राय सुरक्षित हैं।शव को मर्चुरी में रखवाया गया, आज हुआ पीएम घायल तेजेश्वर को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया।नीरज राय ने बताया कि वे मकर संक्रांति पर राहतगढ़ के मीरखेड़ी गांव में बुआ को लड्डू देने गए थे और बीना लौट रहे थे। साइड ग्लास जब मैंने देखा के पीछे ट्रक लहराता हुआ आ रहा है तो मैं गाड़ी साइड में लगा ली और खड़े हो गए किंतु ट्रक चालक में सीधी टक्कर मार दी जिससे हम तीनों दूर जाकर गिर गए। जिसमें मेरी पत्नी एवं बच्चा गंभीर घायल हो गए कोई भी शासकीय वाहन ना आते देख तत्काल ऑटो में बैठाल कर ले गए अस्पताल पहुंचने पर पत्नी को मृत घोषित कर दिया एवं बच्चे को सागर रेफर किया गया।लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खुरई देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर व क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।

Next Post

कलेक्टर ने लगाई रात्रिकालीन चौपाल, सुनी समस्याएं 

Thu Jan 15 , 2026
टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बुधवार देर रात पलेरा तहसील के टौरिया गांव में रात्रि जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। जन चौपाल में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। कुल 108 लोगों […]

You May Like