इंदौर: राऊ क्षेत्र में अज्ञात चोर खेत के बाड़े से दो भैंस चुराकर ले गए. वारदात ट्रेसर कॉलोनी के पास 24 जुलाई की दोपहर 12:30 से 4 बजे के बीच हुई. राऊ थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 38 वर्षीय फरियादी गणेश पाटीदार निवासी मुकाती गली, रंगवासा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत के बाड़े से दो भैंसें गायब मिलीं.
सूचना पर थाना राऊ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
