पिपलिया से अपह्रत हुई बालिका भिंड में मिली

पिपलियामण्डी:पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व पिपलिया मंडी से अपह्रत नाबालिक युवती को भिंड से दस्तयाब किया। कुछ दिनों पूर्व उक्त बालिका को अतीक खान निवासी कदौरा जिला जालोन (उत्तरप्रदेश) पिपलिया मंडी से भगा कर ले गया था। जिसको लेकर बजरंग दल द्वारा धरना प्रर्दशन कर लापता नाबालिग युवती की जल्द तलाश करने व उसे भगा कर ले जाने व मदद करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पिपलिया मंडी पुलिस ने नाबालिग बालिका को अतीक के जीजा फुरहान उर्फ़ बॉबीखान निवासी भिंड के मकान से दस्तयाब किया। मोके पर अतीक खान नहीं मिला। पुलिस नाबालिक लड़की व बॉबी खान को लेकर आई व युवती का मेडिकल कराया। वही बॉबी खान का कहना की मेरा साला अतीक खान 25 मार्च को इस लड़की को छोड़कर गया व कहा की मेने शादी कर ली है व इसको कल ले जाउगा। वही उसकी बड़ी बहन का कहना की कल 11 बजे अतीक औरेया से गया फिर नहीं आया। अतीक खान उत्तरप्रदेश का होकर पिपलिया रह रहा था। यहाँ से नाबालिक को लेकर फरार हो गया था।

Next Post

प्रशासनिक पदों के लिए 1366 आईएएस अधिकारियों की कमी, रिक्तियां जल्दी भरी जाएं: संसदीय समिति

Mon Mar 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) संसद की एक समिति ने कहा है कि देश में इस समय भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पदों की जरूत के हिसाब से 1316 आईएएस अधिकारियों की कमी है जिससे विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक कार्य और शासन प्रभावित हो रहा है। राज्य सभा सदस्य बृज […]

You May Like