ट्रक,बाइक की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत

शाहपुर। बुरहानपुर में इंदौर.इच्छापुर हाईवे पर सोमवार सुबह करीब दस बजे सडक़ हादसा हुआ। चिखलया धूलकोट के रहने वाले जितेंद्र वास्कले अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटी प्रिया के साथ बाइक पर शाहपुर जा रहे थे। मोहना पुल पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर बीच में बैठी प्रिया दाईं तरफ गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र और उनकी पत्नी बाईं तरफ गिरे और बाल.बाल बच गए । शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि हादसे के समय एक आयशर वाहन आगे चल रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद बच्ची की मां बेहोश हो गईं। उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। शिकारपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

कार-बाइक भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा युवक घायल

Mon Aug 25 , 2025
उज्जैन। तेज गति से दौड़ती कार के चालक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। लोगों ने कार चालक और उसके दो साथियों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन तीनों भाग निकले। भैरवगढ़ […]

You May Like