श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में ई-आराधना सेवा शुरू, घर बैठे करें पूजन और दर्शन

ओंकारेश्वर।श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में “ई-आराधना” सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे भक्त अब घर बैठे पूजन बुक कर सकते हैं। एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि यह सेवा देश-विदेश के भक्तों को मंदिर से जोड़ने का बड़ा माध्यम साबित होगी। उन्होंने बताया की भक्तगण मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट www.shriomkareshwar.org पर जाकर पूजन बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद निर्धारित समय पर वीडियो कॉल के माध्यम से लाइव पूजन में भाग लेने की सुविधा दी जाती है। इसमें पंडितजी द्वारा संकल्प लेकर विधिपूर्वक पूजन किया जाता है, जिसमें भक्त लाइव दर्शन भी कर सकते हैं।

पूजन पूर्ण होने के बाद प्रसाद भक्तों के दिए गए पते पर भेजा जायेगा। प्रजापति ने कहा कि यह सेवा उन भक्तों के लिए उपयोगी है जो मंदिर नहीं आ सकते, लेकिन आस्था से जुड़े रहना चाहते हैं।

Next Post

सीधी में खुलेआम मांस बिक्री, ननि और पशुपालन विभाग बना मूकदर्शक

Sat May 24 , 2025
सीधी। जिले में खुले में मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का पालन नहीं हो रहा है, जिससे सरकार के निर्देश मजाक बनकर रह गए हैं। प्रदेश सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में बिना लाइसेंस या लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए खुले में मांस एवं मछली की बिक्री […]

You May Like