भाजपा ने धर्मस्थल में शवों के दफ़न की जाँच पर अंतरिम रिपोर्ट की माँग की

बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान धर्मस्थल में सामूहिक दफ़न मामले का मुद्दा उठाते हुए जांच पर अंतरिम रिपोर्ट की मांग की।

भाजपा विधायक वी. सुनील कुमार ने मांग की कि राज्य सरकार मंदिर नगरी में कथित सामूहिक दफ़न की जाँच कर रहे विशेष जाँच दल (एसआईटी) की अंतरिम रिपोर्ट जारी करे।

उन्होंने चल रही जाँच की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कई दफ़न स्थलों की खुदाई की गई, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला। उन्होंने सरकार पर सोशल मीडिया अभियानों के ज़रिए एक प्रमुख हिंदू धार्मिक केंद्र को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इसके जवाब में कहा कि सरकार ने एक शिकायत के आधार पर एसआईटी का गठन किया है और जाँच अभी भी जारी है। उन्होंने विधानसभा को आश्वासन दिया कि सरकार जाँच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।

 

Next Post

उज्जैन जा रहे लखनऊ के श्रद्धालुओं की कार का एक्सीडेंट, 5 घायल

Wed Aug 13 , 2025
शिवपुरी: आज रात्रि कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 पर चाइल्ड जॉन स्कूल के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे पांच श्रद्धालु उस समय घायल हो गए, जब उनकी अर्टिगा कार अचानक बेकाबू होकर हाईवे से नीचे उतर गई। तेज रफ्तार […]

You May Like