ट्रेन में छूटा यात्री का बैग, जीआरपी-आरपीएफ की तत्परता से सुरक्षित मिला

मक्सी। शनिवार को यात्री हरिश्चंद्र पुत्र महेश चंद्र मुदगल निवासी माधव नगर अजमेर राजस्थान अपने परिवार के साथ ट्रेन संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कोच ए वन की सीट नंबर 23 पर अजमेर से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे. उज्जैन स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री का नीले रंग का पिट्ठू बैग सीट पर ही छूट गया. बैग में लगभग 20, 000 रुपए नगदए रेलवे की आईडीए आधार कार्ड, मोबाइल चार्जर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे. सूचना मिलने पर जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन की जांच की और सुरक्षित रूप से बैग को उतरवाया. फरियादी के स्टेशन पर पहुंचने पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर बैग विधिवत सुपुर्द किया गया. बैग सुरक्षित मिलने पर यात्री द्वारा जीआरपी एवं आरपीएफ स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया.

Next Post

गौ अभ्यारण्य परिसर में होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी: शुक्ल

Sat Jan 24 , 2026
रीवा। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर अपनी अमृतमयी वाणी से कथा करेंगे. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में न्यू सर्किट हाउस राजनिवास में आयोजित बैठक में […]

You May Like