सतत् कार्यवाही बेअसर: बेखौफ दौड़ रहे ओव्हर लोड ट्रक

सीधी: प्रशासनिक सतत् कार्यवाहियों के बावजूद सिंगरौली जिले की रेत खदानों से रीवा-सतना सहित उत्तरप्रदेश रेत से लदे ओव्हर लोड ट्रक सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। जिससे सड़क हादसे के साथ सड़कें भी खराब हो रही हैं। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि ओव्हर लोड रेत का परिवहन करने वाले ट्रक संचालकों एवं चालकों में कानून और कार्यवाही का कोई डर ही नही है।
यहां बताते चलें कि सीमावर्ती सिंगरौली जिले में भी रेत संविदाकार सहकार ग्लोबल कम्पनी है। कम्पनी के खदानों से रेत परिवहन में लगे ट्रकों को बिना कोई आपत्ति के ओवरलोड रेत मिलता है।

कम्पनी की ट्रांजिट पर्ची वाहन के पास होने पर किसी भी टोल प्लाजा में ओवरलोड को लेकर कोई जांच या आपत्ति नहीं होती। कारण टोल प्लाजा भी विंध्य क्षेत्र के जिलों में सहकार ग्लोबल के संचालित हो रहे हैं। इसी वजह से रेत परिवहन में लगे वाहन बेखौफ होकर ओवरलोड परिवहन कर रहे हैं। उनकी जांच पड़ताल समय-समय पर संबंधित विभाग के अमले द्वारा करने के बावजूद है भी रेत के परिवहन में लगे वाहन ओवरलोड होकर दौड़ रहे हैं। दरअसल रेत परिवहन में लगे हाइवा की बाडी को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त लोहे की प्लेट जोड़े हुए हैं। बढ़ाई गई प्लेट के ऊपर काफी ऊंचाई तक रेत लोडिंग कर उसके ऊपर हरा कपड़ा लगा दिया जाता है।

रेत संविदाकार सहकार की शह पर होता है ओव्हर लोड का खेल
जिले से खुलेआम दिन-दहाड़े रेत का ओवर लोड परिवहन करने के खेल में ट्रक संचालक और रेत क्रेता को सिंगरौली जिले रेत संविदाकार सहकार ग्लोबल की सह रहती है। क्योंकि परिवहन विभाग के निर्धारित मापदंडों में रेत क्का परिवहन करने वाले ट्रक संचालक एवं क्रेता को मनमाफिक मुनाफा नही मिलता है, जिससे रेत की खरीदारी में कमी आ जाती है। जिसके कारण सरकार में दिल्ली तक अपनी मजबूत राजनैतिक पकड़ रखने वाले धनकुबेर बाहुबली संविदाकार सहकार ग्लोबल जिले के आला अधिकारियों पर दबाव बनवाकर खुले आम ओवर लोड का खेल खेला जाता है।
बिना नंबर प्लेट के दौड़ते हैं ओव्हरलोड ट्रक –
जिले में रेत के परिवहन में लगे कुछ ओव्हरलोड ट्रक बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। इसी तरह बिना नंबर प्लेट के रेत की ओव्हरलोडिंग कर रहा एक हाइवा कैमरे में कैद हुआ है। रेत परिवहन में लगे वाहनों द्वारा इन दिनों ज्यादा से ज्यादा रेत की लोडिंग कर बेखौफ होकर परिवहन किया जा रहा है। ओव्हरलोडिंग वाहनों के द्वारा बाडी से काफी ऊपर का रेत की लोडिंग करके इनका परिवहन किया जा रहा है।
इनका कहना है-
रेत के ओव्हरलोड वाहनों पर सतत कार्रवाई की जाती है। बीच में कभी पुलिस की अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते कुछ शिथिलता हो जाती है लेकिन ओव्हरलोड रेत के वाहनों पर पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करती है। इसमें माइनिंग विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जाती है।
संतोष कुमार कोरी, पुलिस अधीक्षक सीधी
इनका कहना है-
रेत के ओव्हरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। अभी दो दिन पूर्व ही चार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। बाडी से ऊपर रेत का ओव्हरलोडिंग कर परिवहन करने वाले वाहनों पर फिर कार्रवाई की जाएगी।
कपिलमुनि शुक्ला, प्रभारी खनिज अधिकारी खनिज विभाग सीधी
इनका कहना है-
परिवहन विभाग द्वारा सीमित अमले के बावजूद भी समय समय पर ओवर लोड वाहनों की जांच कर कार्यवाही की जाती है। सीधी जिले ने परिवहन होने वाले रेत के ओवर लोड वाहनों की शिकायत मिली है। जल्द ही रेत के ओवर लोड वाहनों की जांच हेतु अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान यदि परिवहन विभाग के मापदंडों से अधिक रेत ओवर लोड मिलेगी तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।
अरविंद भदौरिया, आरटीओ, परिवहन विभाग सीधी

Next Post

नामदेव समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

Sat Mar 21 , 2026
ग्वालियर: अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की ग्वालियर इकाई द्वारा समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया किया गया।श्रीमती नीलम देवेंद्र नामदेव की सुपुत्री कुमारी निधि नामदेव को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होने पर संस्था के संभागीय अध्यक्ष जेपी नामदेव द्वारा प्रशस्ति […]

You May Like