जमोड़ी पुलिस को लापता किशोरी नरसिंहपुर में मिली,परिजनों को सौंपा 

सीधी। जमोड़ी पुलिस ने लापता किशोरी को ढूंढक़र नरसिंहपुर से दस्तयाब किया। रिपोर्ट करने के महज 3 दिनों के भीतर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया। थाना जमोडी जिला सीधी मे एक परिजन ने रिपोर्ट लेख कराया कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कही चली गई है। जिसकी पता तलाश आस पडोस एवं रिश्तेदारी में किया लेकिन किशोरी का कोई पता नही चला। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी जमोड़ी ने मामला पंजीबद्ध कर किशोरी की पता तलाश हेतु टीम का गठन कर पुलिस टीम रवाना किया जो किशोरी के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त होने पर किशोरी को जमोड़ी पुलिस टीम ढूंढक़र नरसिंहपुर से दस्तयाब करते हुए वापस लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

Next Post

चाकघाट में विद्युत पोल में फैला करंट, चपेट में आई बच्ची और चाची

Mon May 26 , 2025
रीवा। चाकघाट नगर के वार्ड पांच मस्जिद टोला में बीते रविवार के दिन बिजली के खंभे में करंट उतर जाने से एक गंभीर हादसा टल गया। घर के बाहर खेल रही 13 वर्षीय बालिका श्रुति सोंधिया पिता अजय सोंधिया अचानक विद्युत पोल के संपर्क में आने के बाद फैले करंट […]

You May Like