बछड़े बांधते समय चक्कर आने से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत डुडवारा स्थित गौशाला में बछड़े बांधते समय एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे चक्कर आने से गिर गई जिससे उसकी से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक डुडवारा निवासी करन सिंह पटेल (50) ने सूचना दी कि उनकी मां सुमंत्री बाई (70) घर के भीतर बनी गौशाला में गई थीं।

वहां वे गाय के बछड़ों को खूंटे से बांध रही थीं, तभी अचानक उन्हें तेज चक्कर आया और वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मां को बेहोश हालत में देखकर परिजन घबरा गए। बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत सुमंत्री बाई को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Next Post

काले ने अड़ीबाजी कर महिला को दी बम से उड़ाने की धमकी

Fri Jun 5 , 2026
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत गोपाल मंदिर पुल के पास सरेराह एक महिला से अड़ीबाजी कर बदमाश काले ने बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोमल मोगरे (26) निवासी बेलबाग एक प्राइवेट कंपनी […]

You May Like