लिधौरा में प्रशासन ने गोचर भूमि से हटाया कब्जा

टीकमगढ़। लिधौरा तहसील में रविवार को प्रशासन ने गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाने की सख्त कार्रवाई की। लिधौरा खास गांव की करीब 247 हेक्टेयर भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण था, जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस मामले में ज्ञापन सौंपते हुए 3 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। जतारा एसडीएम संजय दुबे और तहसीलदार ओ.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

लिधौरा-महेवा रोड पर सुनरई ग्राम से सटी 50 एकड़ गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि कब्जे के कारण गोवंश को चारा-पानी की परेशानी और किसानों को फसल नुकसान हो रहा था। एसडीएम दुबे ने चेतावनी दी कि बाकी अतिक्रमण भी जल्द हटाए जाएंगे, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

किसानों की समस्या को लेकर 6 को सीधी में होगा विशाल धरना प्रदर्शन

Mon Nov 3 , 2025
सीधी।प्रदेश के किसानों की बदहाल स्थिति और प्राकृतिक आपदा से हुई भारी फसल हानि को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन दिनांक 6 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। यह धरना कार्यक्रम सीधी कलेक्ट्रेट के सामने स्थित वीथिका भवन प्रांगण में सुबह 11 बजे से […]

You May Like