वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर महिला से की ऑनलाइन ठगी

इंदौर. घर बैठे कमाई का झांसा देकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है. ठग ने फोन पर वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर महिला से खाते में रुपए डलवा लिए और बाद में संपर्क तोड़ दिया.

 

बाणगंगा थाना क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है. नंदबाग कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसे कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए घर बैठे काम करने का ऑफर दिया. आरोपी ने भरोसे में लेकर पहले रजिस्ट्रेशन और फिर काम शुरू कराने के नाम पर अलग अलग खातों में रुपए जमा करवा लिए महिला को जब न तो कोई काम मिला और न ही जमा की गई रकम वापस आई, तब उसे ठगी का अहसास हुआ. पीड़िता की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Next Post

पटाखा व्यापारी के घर में ब्लास्ट से पूरे नगर में हडक़ंप, फायरमैन सहित चार झुलसे

Sat Dec 27 , 2025
रीवा। रीवा जिले के गुढ़ नगर के वार्ड नं 6 में शनिवार शाम 4 बजे के करीब अबैध रूप से बिक्री करने के लिए रखे गए पटाखा व्यापारी के घर में तेज धमाका हो गया. इस धमाके में पटाखा व्यापारी के घर का एक सदस्य दो पड़ोसी भी चपेट में […]

You May Like