पटाखा व्यापारी के घर में ब्लास्ट से पूरे नगर में हडक़ंप, फायरमैन सहित चार झुलसे

रीवा। रीवा जिले के गुढ़ नगर के वार्ड नं 6 में शनिवार शाम 4 बजे के करीब अबैध रूप से बिक्री करने के लिए रखे गए पटाखा व्यापारी के घर में तेज धमाका हो गया. इस धमाके में पटाखा व्यापारी के घर का एक सदस्य दो पड़ोसी भी चपेट में आ गए. सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. धमाके के बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दल बल के साथ थाना प्रभारी शैल यादव पहुंच कर फायर ब्रिगेड मंगवाकर आग में काबू पाया गया. आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी भी चपेट में आ गया. जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया और थाना प्रभारी ने तत्काल बम स्क्वायड टीम को सूचना दी. मौके पर पहुंचे बम स्क्वायड टीम द्वारा घर में रखे गए पटाखों की जांच पड़ताल की और घर में रखे हुए पटाखों को डिसमिस किया गया. हादसे में बादल दरवेश, राहुल खान, जाबिर खान एवं फायरमैन स्वदीप शुक्ला सभी निवासी गुढ़ घायल हुए है. जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है.

Next Post

गोवंश की तस्करी करते बैतूल के युवक को पुलिस ने पकड़ा

Sat Dec 27 , 2025
पांढुरना। मवेशियों को पिकअप वाहन में लादकर सीमावर्ती महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे बैतूल निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही की,वहीं इन मवेशियों को गोशाला में सुरक्षित रखा हैं । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अजय मारकाम के निर्देश पर […]

You May Like