जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

बालाघाट, महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के समस्त छात्र छात्राओं ने बढ़ चलकर हिस्सा लिया । कार्यक्रम के शुभारंभ में महर्षि विद्या मंदिर बालाघाट के प्राचार्य श्री सतीश चौरसिया जी ने आए हुए सबसे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी ।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी ने शतरंज के नियमों के बारे में समस्त छात्र-छात्राओं को अवगत कराया ।

अपने उद्बोधन में उन्होंने खेल के प्रति अपनी भावनाओं को अच्छा रखे। आज होने वाले समस्त विजेताओं का संभाग स्तर पर मंडला में 17 एवं 19 अगस्त को होगा ।

महर्षि विद्या मंदिर के खेल शिक्षक विजय बिलेरिया एवं नीतू प्रताप बिसेन एवं समस्त जिले के खेल शिक्षको के द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग दिया गया। राजेश बिसेन हरिश कुंवारे मीना बिसेन देवेंद्र रंगहडाले आशा सुलाखे राजेंद्र सहारे पुरुषोत्तम लिलहिरे प्रमोद शरणागत तूफान सिंह सुनीता बिसेन का सहयोग भरपूर रहा। समापन में महर्षि विद्या मंदिर के एडिशनल डायरेक्टर श्री अमित यदुवंशी जी ने सभी विजेताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और आगे अच्छी खेल भावना से खेलने का उन्हें आग्रह किया।

Next Post

अमेरिकी सीनेट ने दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर रूस प्रतिबंध विधेयक को दी मंजूरी

Sat Aug 8 , 2026
वॉशिंगटन, 08 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के सम्मान में नामित एक व्यापक रूस प्रतिबंध विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। यह कानून रूस के वरिष्ठ अधिकारियों पर अनिवार्य प्रतिबंध लगायेगा तथा रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 […]

You May Like